बिसौली। ईद ए कुरबां हजरत इब्राहिम की सुन्नत है। मुल्क भर में यह त्यौहार 17 से 19 जून तक मनाया जाएगा। जानवरों की कुर्बानी दें, लेकिन इस बात का लिहाज रखें कि जानवरों की कुर्बानी खुले में न करें। और न ही ऐसा कार्य करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। शनिवार को मस्जिद बिलाल के इमाम हाफिज शादाब रजा उवैसी ने कहा कि हर मालदार मुसलमान पर ईद उल अजहा के मौके पर जानवर की कुर्बानी करना वाजिब है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि वह इस सुन्नत को बिना किसी को तकलीफ पहुंचाए खुशदिली के साथ अदा करें। जानवरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर न करें। उन्होंने अपील की कि जानवरों की कुर्बानी खुली जगह में न करें कहीं बंद जगह में इसका इंतजाम किया जाए।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

