मसौली बाराबंकी। शनिवार की देर रात्रि गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम भूलभूलियापुरवा के निकट गैस सिलेंडर से भरी डीसीएम एव टैंकर की आमने सामने हुई टककर से हाइवे पर अफरातफरी मच गयी। दोनो वाहन मे ज्वलनशील वस्तु होने की सूचना पर लोग सहम गये गनीमत रही कि टैंकर खाली था। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने डीसीएम मे फंसे दो घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार बाराबंकी से रामनगर की ओर इंडियन गैस सिलेंडर लेकर जा डीसीएम नंबर यूपी 40 टी 3920 की टककर सामने से आ रहे खाली टैंकर नंबर यूपी 78 एच टी 3482 से हो गयी इसी बीच तेज रफ्तार मे आ रही आल्टो कार नंबर डी एल 12 सी डी 0292 टैंकर मे घुस गयी। दोनो वाहन जवळणशील के होने की सूचना पाते ही ग्रामीण सहम गये। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने मे डीसीएम मे दो लोगो को निकाल कर एम्बूलैंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है ।
(हाइवे पर लगा जाम)
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्वलनशील से संबंधित वाहनो की हुई टककर से ग्रामीण किसी अनहोनी घटना को लेकर सहम गये तथा हाइवे से गुजरने वाले वाहनो की अचानक पहिया ठप्प हो गये जिससे काफी समय तक हाइवे का आवागमन बंद हो गया। पुलिस ने कड़ी मेहनत कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनो को रोड़ से हटवाकर आवगमन सुचारु रुप से चालू करा दिया।
Related Posts

