बरसात से पूर्व कस्बे के नाले हुए चौक जगह-जगह हुआ जलभराव

रिपोर्ट - मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

बदायूं। अलापुर बरसात का मौसम शुरू हो चुका है इसके बाद भी कस्बा अलापुर में जगह जगह नाले और नालियों के पानी की निकासी बन्द हो चुकी है जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया है जिसके कारण नगर में मच्छर पनप रहे हैं जिससे एक गंभीर बीमारी को बढावा मिल रहा है इसमें नागर के लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
नगर पंचायत अलापुर का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है जो इन नालों की साफ सफाई करवा सकें। नागर के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं
इसकी वजह से नागरिकों में आक्रोश पनप रहा है नालों की कब तक साफ-सफाई की जाएगी पता नहीं है नगर पंचायत अलापुर में सफाई व्यवस्था के नाम पर लाखों खर्च किये जा रहे हैं सफाई नही हो रही है इन सफाई कर्मचारियों के नाम पर लाखों रुपए महावार निकलता है बारिश का मौसम आ गया है नगर पंचायत में जहां तहां नाले, नालियां चौंक पड़े हुए हैं जिनकी अभी तक कोई भी साफ सफाई नहीं कराई गई है बरसात में लोगों को संक्रमण बीमारी और मच्छर पैदा होने के खतरा सता रहा है।
आपको बता दें कि नगर पंचायत अलापुर के बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर दोनों तरफ नाले बने हुए हैं और थाने चौराहे से लेकर मोहल्ला इमलिया नगला होते हुए चितौरा रोड पर भी नाले बने हुए हैं जो नाले पूरी तरीके से चौक हो चुके हैं जिन नालों की अभी तक नगर पंचायत प्रशासन द्वारा साफ सफाई नहीं करवाई गई है इसके कारण जल भराव जैसी समस्या उत्पन्न हो गई है जलभराव होने के कारण उसमें मच्छर पनप रहे हैं इन नाली और नालों में कूड़ा कचरा भर जाने के कारण नाले पूरी तरीके से चौक हो जाते हैं जिससे पानी आगे निकल नहीं पाता है नाले चौक हो जाने के कारण नाले पूरी तरीके से कूड़े से भरे हुए हैं नगर पंचायत अलापुर इन नालों की साफ सफाई करवाने की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है नालियों में जल भराव हो जाने के कारण कस्बा वासियों को मच्छर के साथ संक्रमण बीमारी उत्पन्न होने का खतरा सता रहा है उसके बावजूद भी नाले साफ नहीं किए गए हैं जबकि इस समय बरसात का मौसम शुरू हो रहा है रिमझिम करके बरसात होना शुरू हो चुकी है मगर उसके बावजूद भी अलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष ने इन नालों की साफ सफाई नहीं करवाई है नालों की सफाई न होने के कारण नगरीय क्षेत्र में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है वहीं जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अधिसाशी अधिकारियों के साथ नाला सफाई के कार्यों को लेकर बैठक की थी जिसमें उन्होंने अधिसाशी अधिकारियों को आदेश दिया था कि वह अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करते रहें और जल निकासी और नाला सफाई जल्द से जल्द कर दें और नाले सफाई के संबंध में 30 जून तक प्रमाण पत्र को उपलब्ध कराएं ।
अब देखना यह है कि डीएम के आदेश के बाद इन नालों की सफाई कब तक की जाती है या फिर बरसात के मौसम में नाले इसी तरीके से चौक रहेंगे और जलभराव जैसी समस्या बनी रहेगी।

रिपोर्ट – मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!