जनपद में 05 वारण्टी व 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार…तथा 86 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 22/23.06.2024 को 05 वारण्टी व 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 86 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
01.➡ थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 110 ग्राम अवैध मारफीन(अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 11 लाख रूपये) बरामद-
थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23.06.2024 को अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र रज्जूलाल निवासी ग्राम बीबीपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 110 ग्राम अवैध मारफीन(अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 11 लाख रूपये) बरामद कर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 525/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

02.➡थाना जैदपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र की जनता के सहयोग से 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 कुंटल एल्युमिनियम तार बरामद –
थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.06.2024 को क्षेत्र की जनता के सहयोग से अभियुक्त मो0 समीर पुत्र मो0 हसीब निवासी मुक्खिन थाना व कस्बा जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक ठेलिया में चोरी का करीब 01 कुंटल एल्युमिनियम तार बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 210/2024 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया।
03.➡थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23.06.2024 को मु0अ0सं0 220/23 धारा 323/504/506/313 भादवि में वांछित अभियुक्त ज्ञानचन्द्र पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम रामापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को जैदपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

04.➡ थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा 02 अपह्रताओं को सकुशल बरामद किया-
थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा आज दिनांक 22/23.06.2024 को मु0अ0सं0 258/2024 धारा 363/366 भादवि व मु0अ0सं0 215/2024 धारा 366 भादवि से सम्बन्धित अपह्रताओं को सकुशल बरामद किया गया।
05.➡ थाना घुंघटेर पुलिस टीम द्वारा अपह्रता को सकुशल बरामद किया-
थाना घुंघटेर पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.06.2024 को मु0अ0सं0 161/2024 धारा 363/366 भादवि व 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया।

