बदायूं। नवागत एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया। पुलिस लाइन में पहुंचने पर उन्होंने पहले सलामी ली। एसपी देहात राम मोहन सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी और जिले के सभी सीओ ने बुके देकर स्वागत किया। सभागार में राजपत्रित अधिकारियों और पत्रकारों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने महिला अपराध और अभियोजन विभाग के माध्यम से पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने को प्राथमिकता बताया। साल 2013 बैच के आईपीएस डॉ. ब्रजेश कुमार गोरखपुर में एसपी रेलवे के पद पर तैनात रहे हैं। इसके बाद एसपी इटावा रहे और बाद में एटीएस में रहे। बदायूं में उनकी ये चौथी पोस्टिंग है।शनिवार को चार्ज संभालने के बाद उन्होंने जिले के सभी सीओ और थानेदारों की मीटिंग लेकर यहां की भौगोलिक, सामाजिक स्थिति की जानकारी जुटाई। आपराधिक घटनाएं अधिकांश कहां होती हैं और हादसों के कौन से पॉइंट्स हैं, इसका भी इनपुट जुटाया। एसएसपी ने बताया कि पहले तो कोशिश यही रहेगी कि महिला अपराध से जुड़ी वारदातों को जागरूकता से रोका जाए।फिर भी अगर कोई घटना होती है तो उसका जल्द से जल्द वर्कआउट किया जाएगा। माफियाओं की संपत्ति जब्तिकरण पर भी फोकस रखने को प्राथमिकता में बताया। एसएसपी ने बताया कि एक जुलाई से जो भारतीय न्याय संहिता लागू हो रही है। उसका पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिकेटिंग और पेट्रोलिंग पर जोर दिया जाएगा। ताकि आपराधिक वारदातें न होने पाएं।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

