हैदरगढ़/सुबेहा शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे के आसपास उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक महिला अपने घर से कमेला ग्रामीण बैंक पैसे निकालने के लिये जा रही थी, उक्त महिला उस्मैलापुर के पास पैदल जा रही थी तभी पीछे की तरफ से आ रही अपाची बाइक की टक्कर से महिला को गंभीर चोट आयी, चोट इतनी भयानक थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाते समय महिला ने दम तोड़ दिया! मृतक महिला की पहचान पूरे नूर कस्बा सुबेहा निवासी जगरानी पत्नी रामदेव रावत के रूप में हुई! महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष थी, मृतक महिला की लाश को हैदरगढ़ पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी मे पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है!
Related Posts

