बारिश के बाद जागा नगर पंचायत फतेहपुर, जीसिबी द्वारा की गई नालों की सफाई दुकानों में घुसा बारिश का पानी लाखो रुपए का हुआ नुकसान लोगो में नाराजगी

फतेहपुर: पहली ही बारिश ने आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर की पोल खोल कर रख दी। वर्षा ऋतु से पहले नगर पंचायत कर्मचारी सिर्फ फोटो खींच कर कागज़ों पर नाले नालिया की साफ सफाई करते दिखे। हाल ये हुआ कि नगर पंचायत फतेहपुर के अधिकतम एरियो में जल भराव देखने को मिला। ठीक नगर पंचायत फतेहपुर के सामने रोड पर पानी की सही से निकासी ना होने की वजह से अधिकतम दुकानों में बारिश का पानी घुस गया।दुकानदारों का लाखो रुपए का नुकसान हो गया। ये समस्या सिर्फ एक जगह की नही बल्कि कई एरिया में देखा गया। चाहे सरकारी अस्पताल हो या ईदगह रोड,या फय्यजपुरा, मोलवीगंज, बुधबाजार, हर तरफ जल भराव की समस्या नजर आई।हालाकी बारिश रुकने के बाद नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा नालों की सफाई शुरू की गई जिससे जल की निकासी हो सके। अब देखना है आने वाली बारिश में कहा कहा जल भराव देखने को मिलेगा।

Don`t copy text!