“ऑनलाइन हाज़िरी का शिक्षकों ने किया पूर्ण बहिस्कार:-“

महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तरप्रदेश द्वारा निर्गत दमनकारी, तुगलकी फरमान ऑनलाइन उपस्थिति का जनपद बाराबंकी के सभी शिक्षकों द्वारा एक स्वर में बांह में काली पट्टी बांध कर पूर्ण बहिस्कार किया गया।
शिक्षक संगठन(उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ) ने कहा है कि जब तक हमारी मांगें नही मानी जाती हैं तब तक हमारे शिक्षक किसी भी तरह की ऑनलाइन उपस्थिति का पूर्ण बहिस्कार जारी रखेगा।
यदि इस तुगलकी फरमान को सरकार वापस नही लेती है तो उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सभी जनपदों में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार द्विवेदी , मोहम्मद आसिम जनपदीय संगठन मंत्री, राजकुमार यादव जनपदीय संगठन मंत्री,पूजेंद्र शुक्ला उपाध्यक्ष सिद्धौर,परवेज़,नीलकमल श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार वर्मा, विपिन वर्मा, अनिल कुमार, नेहा सिंह, रिंकू सिंह, विनीता सिंह, मो०सिराज, अखिलेश विश्कर्मा, कनिका, सहित समस्त शिक्षकों ने पूर्ण बहिस्कार में शत प्रतिशत समर्थन किया।

Don`t copy text!