अधिकारियो की मिलीभगत के कारण नही लग पा रहा है अमान्य प्राइवेट विद्यालयो पर अंकुश,कर रहे मनमानी
नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
रामनगर बाराबंकी शिक्षा क्षेत्र खंड सूरतगंज महादेवा जहां पर सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय है जिसके दोनो तरफ घास उगी हुई है और गंदगी फैली हुई है फिलहाल सूत्रों के मुताबिक संवाददाता को जब पता चली कि यह विद्यालय की मान्यता केवल कक्षा पांच तक प्राप्त है और बच्चों का एड्मिशन आठ तक करते है संवाददाता विद्यालय जाकर पता किया तो विद्यालय की व्यवस्था बहुत ही खराब दिखी इस भीषण गर्मी मे विद्यालय मे एक भी पंखा नही दिखा और न ही शौचालय है बालक व बालिकाये दोनों विद्यालय के बाहर मैदान मे शौच के लिए जाते है । संवाददाता ने प्रधानाध्यापक प्रदीप तिवारी से बात करनी चाही तो उन्होंने धमकी दी तुमको जो करना है कर लेना भाग जाओ यहां से हमारे रिश्तेदार मंत्री जी के साथ रहते है हमारा कुछ नहीं होगा, फिर संवाददाता खंड शिक्षा अधिकारी सूरतगंज को फोन किया तो उन्होंने पूछा क्या नाम है प्रधानाध्यापक का नाम बताते ही कहा कि अपने ही जाति का है चलने दो। आफिस जाकर मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया प्रार्थना पत्र दे दो। प्रार्थना पत्र देने के लिए बाहर निकले थोड़ी देर बाद जब अंदर प्रार्थना पत्र देने गए तो सूरतगंज खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रार्थना पत्र लेने से मना कर दिया,और बाहर कर दिया गया। अतः खंड शिक्षा अधिकारी सूरतगंज की मिलीभगत के कारण प्राइवेट विद्यालय मे बच्चो हेतु कोई व्यवस्था नहीं होने के साथ ही बिना मान्यता संचालित है और वहां के प्रबंधक दबंगई कर रहे हैं, फिलहाल क्षेत्र के विद्यालय के प्रबंधकों के साथ बीईओ सूरतगंज का भी रवैय्या संदेहास्पद है,देखना यह है कि इस विद्यालय में जांच पड़ताल कर कर कार्यवाही होती है कि ऐसे ही शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चलता रहेगा।
नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

