कोर्ट में भी अवैध कब्जे के जबरिया प्रयास को लेकर मामला सुनवाई में कोर्ट के सुनवाई के बावजूद अवैध निर्माण के खिलाफ डीजीपी कार्यालय में गुहार पर रुका काम

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। योगी के रामराज्य में भी प्रशासन कितना भ्रष्टाचार में लिप्त है यह इसी से समझा जा सकता है कि अब लोगों की बकायदा सरकारी दस्तावेज में लिखापढ़ी में मालिकाना हक होने के बावजूद दबंग माफिया जबरन कब्जा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत पर 100 डायल से लेकर डीएम-एसपी तक से गुहार पर कहीं न्याय व सुरक्षा गरीब असहायों को रामराज्य में भी नहीं मिल पा रही है। बल्कि सुविधा शुल्क पाकर सिस्टम भी मालिकाना हक वाले पर ही चुप रहने का दबाव बनाते नजर आ रहा है। सामने आए मामले में पीड़ित गरीब को पुलिस महानिदेशक के यहां गुहार लगाने पर कहीं जाकर दबंगो के अवैध निर्माण का कार्य रुक पाया। लेकिन हद तो यह है कि जब जमीन मालिक ने अपनी जमीन पर जाने का प्रयास किया तो गरीब पीड़ित के बताए अनुसार करीब एक दर्जन दबंगो ने रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि कहीं दोबारा दिखे तो गोली मार दूंगा।सामने जमीन के पास दिखे भी तो गोली मार दूंगा।सामने आए मामले में पीड़ित जगमोहन पुत्र स्वर्गीय गुरु प्रसाद निवासी कस्बा परगना थाना सतरिख ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी जमीन सतरिख में है।जिसकी खाता संख्या 1345 व 1080 है।जगमोहन का वर्षो से उक्त भूमि पर कब्जा व दाखिल चला आ रहा है।प्रार्थी की उक्त गाटा संख्या का न्यायालय संख्या 22 में वाद विचाराधीन है जिसकी अग्रिम तिथि 22 अगस्त 2024 लगी। कुछ समय पूर्व से सतरिख चेयरमैन के करीबी व जमशेद,नजीब,मुजीब पुत्रगण स्वर्गीय हबीब हैदर, फैसल पुत्र सरफुद्दीन व अन्य लोग पीड़ित की जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कर रहे हैं। पीड़ित ने जब दबंग भूमाफियाओं से अपनी जमीन पर निर्माण कार्य बंद करने को कहा तो दबंगों ने पीड़ित को लाठी डंडों से मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दे डाली और कहा दोबारा यहां आओगे तो गोली मार देंगे। पुलिस अधीक्षक समेत तमाम वाला अधिकारियों से शिकायत के बाद अवैध तरीके से हो रहा है निर्माण को पुलिस ने रुकवाया लेकिन सतरिख चैयरमेन के करीबी दबंगों पर पुलिस कार्यवाही से कतरा रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दबंगों पर मुकदमा लिख कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!