बेलहा बाबा मंदिर के पास ठेला पर धान की नर्सरी लेकर जा रहे किसान को वैन ने मारी जोरदार टक्कर, किसान गंभीर रूप से हुआ घायल
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के बेलहा बाबा मंदिर स्थित जैदपुर सफदरगंज मार्ग का हैं। जहा पर गुलरिहा गांव निवासी सुरेश चंद्र पुत्र रामसागर अपने पुत्र उमाशंकर के साथ धान की नर्सरी ठेला पर लेकर सफदरगंज की ओर जा रहे थे। तभी सफदरगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैन ने ठेलिया में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ठेलिया पर सवार सुरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बाइक सवार उनका लड़का उमाशंकर भी सड़क पर गिर पड़ा। वही घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी जैदपुर भेजा। जहां पर सुरेश चंद्र की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

