शादी का जोड़ा पहनने से पूर्व मेहंदी लगे हाथों को लेकर युवती हुई प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार

मुकीम अहमद अंसारी

पिता के पीछा करने पर प्रेमी का गिरा मोबाइल पुलिस को सौपा

बदायूं जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र में शादी का जोड़ा पहनने जा रही एक युवती मेहंदी लगे हाथों को लेकर प्रेमी की बाइक पर बैठकर शादी से एक दिन पूर्व फरार हो गई पिता ने बाइक का पीछा किया तो आनंन-फानन में युवती के प्रेमी का मोबाइल गिर गया जिसे युवती के पिता ने उठकर थाना कोतवाली पुलिस को सौंप दिया तथा आरोपी के विरुद्ध मामले की भारतीय न्यायिक संहिता की धाराओ मैं अपराध पंजीकृत कराया हैl
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि मैं अपनी 19 वर्षीय पुत्री की शादी तय कर दी थी 11 जुलाई को बारात आनी थी मेहंदी रसम आदि के सारे कार्यक्रम हो चुके थे मेरी पुत्री को सत्य प्रकाश पुत्र रामकृष्ण निवासी ग्राम खुढवारा थाना कादर चौक मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर शादी के जोड़ा पहनने से एक दिन पूर्व बाइक पर बिठाकर भगाकर ले गया मैंने जब उसका पीछा किया तो उसने बाइक दौड़ा दी और उसका मोबाइल गिर गया मैंने मोबाइल उठा लिया पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी सत्य प्रकाश के विरुद्ध भारतीय न्यायिक संहिता बीएनएस वर्ष 2023 की धारा 87 के अंतर्गत नामज रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!