एसडीबी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण सरंक्षण शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा – 9 से कक्षा -12 तक के छात्र – छात्राओं ने प्रतिभागिता की। इस प्रतियोगिता का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बावेजा ने किया। निर्णायक मण्डल में प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा व एम. पी. सिंह रहे। प्रतियोगिता प्रतिभागी वत्सल, नूर – ए – इलाही, कशिश, कशिका जैन, अमिरल, परणीका, इंदु, मानवी, वृंदा, कुमार संभवम, नमामि, वैभव, दिव्यांशी, दक्ष, राधिका एवं अदिति रहे। पहले स्थान पर दिव्यांशी, द्वितीय स्थान पर नमामि, तृतीय स्थान पर राधिका एवं सांत्वना पुरुस्कार के लिए परिणीका व अदिति का चयन किया गया। बच्चों ने विभिन्न तथ्यों के साथ इंटरनेशनल स्तर की जानकारियां व उदाहरण देकर अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखा। पर्यावरण प्रदूषण एवं उपाय व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदारियां नीतियों एवं नैतिक दायित्वों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने कक्षा व घर से प्रयास आरम्भ करने का आह्वान किया। निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने स्वच्छता, वृक्षारोपण व प्लास्टिक का उपयोग रोकने पर व्याख्यान दिया। प्रवक्ता एम पी सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण जैसी समायिक समस्याओं को इसका सबसे बड़ा कारण बताया। इस अवसर पर श्वेता, रोमा, गुंजन, कृति, प्रिया, अनमोल, सईदा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!