साआदतगंज अनूपगंज में अलम का जुलुस परम्परागत एवं अकीदत के साथ निकाला गया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मोहर्रम की नवी तारीख को कस्बा साआदतगंज अनूपगंज में अलम का जुलुस परम्परागत एवं अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान शांति बनाये रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक द्वारा ड्रोन कैमरा से निगरानी ओर वीडियो ग्राफी की गयी शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहा।
पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद( सल0) के नवासे हजरत इमाम हुसैन( रजि0) एवं उनके 72 साथियों की कर्बला के मैदान में हुई शहादत की याद में प्रति वर्ष मनाये जाने वाले मोहर्रम का चाँद निकलते ही हुसैन के अकीदतमंद शोक में डूब जाते है। कर्बला के मैदान में नवीं मोहर्रम को कर्बला में शहीद हुए दीन इस्लाम के रहबरों की शहादत की याद में अलम का जुलुस निकाला जाता हैं। मंगलवार को कस्बा सआदतगंज,अनुपगंज,में हजरत इमाम हुसैन( रजि0) की शहादत ओर उनके 72 साथियों की याद में अलम का जुलुस मोहरमी ढोल एवं तासे के साथ निर्धारित मार्गो से अकीदत के साथ निकाला गया। जुलुस में हजरत इमाम हुसैन के अकीदतमंदों ने पुलाव,सबील सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
जुलुस में शांति बनाये रखने के लिए , प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज राजेश गुप्ता, पप्पू दिवान, प्रमोद कुमार मौर्य,प्रशांत सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!