सहसवान नगर व देहात क्षेत्र में बड़े ही गमगीन माहौल में निकले गए ताजिए नम आंखों के बीच कर्बला में सुपुर्द ए खाक
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान। मोहर्रम’ इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने का नाम है। इसी महीने से इस्लाम का नया साल शुरू होता है। महीने की 10 तारीख को रोज-ए-आशुरा कहा जाता है मोहर्रम के महीने में इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियो का कत्ल कर दिया गया था। हजरत हुसैन इराक के शहर करबला में यजीद की फौज से लड़ते हुए शहीद हुए थे।

मोहर्रम की 10वीं यानि यौमे आशूरा पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में नगर व देहात क्षेत्रों में ताजिए बड़ी ही रंजोगम के माहौल में उठाए गए। नगर भर के ताजिए सुन्नी समुदाय के कर्बला में सुपुर्द- ए- खाक कर दिया गए रात को मजलिसों का दौर चला। घरों में हजरत इमाम हुसैन के नाम की फातिहा कराई गई और मोहर्रम पर मेला लगा जिसमें नगर और गांव के लोग काफी संख्या में पहुंचे। हाफिज़ो ने मोहर्रम व कर्बला के पहलुओं पर तकरीरें दी। इसके बाद दुआ की गई। घरो में फातिहा व कुरानख्वानी हुई नगर के मोहल्ला चोधरी इमामबाडा पर यूसुफ नियाज़ी ने विशेष सजावट कराई उन्होंने बताया यादे हुसैन में यहाँ देश विदेश से लोग मोहर्रम का त्योहार मनाने आते है। जहा जहा नज़र जा रही थी लोग लंगर लुटा रहे थे हुसैनी मजिल पर हुई मजलिस में जहां यादे हुसैन में सभी गमगीन हो उठे इमाम बाड़े में रखी हुई विशेष सजाबट वाली ज़री दिखाई गई और तबर्रुक तकसीम किया गया माह ए मुहर्रम के मौके पर नगर के विभिन्न मुहल्लों से जुलूसों के साथ नगर के मीरा साहब वली ईदगाह पर इकट्ठा हुए। ऐसे में ताजियों के साथ भारी संख्या में लोग कर्बला पहुंचे। इसमें बड़ों के साथ बच्चों ने भी शिरकत की। देर रात्रि तक नगर भर के कई इलाकों में जगह- जगह कर्बला शहादत पर मजलिस और जलसे आयोजित किए गए। इस मौके पर मातम कर लोगों ने हजरत इमाम हुसैन को याद किया जुलूस में युवकों ने लाठी, गतका व तलवार के करतब का प्रदर्शन किया अखाड़े में रंग-बिरंगे ताजिया आकर्षण के केंद्र बने थे या हसन या हुसैन के नारों की आवाज के साथ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे इसे देखने के लिए अकीदतमंदों बड़ी संख्या में भीड़ रही निर्धारित स्थान ईदगाह पर ताजिये का मिलान कराया गया साथ ही
नगर में मीरा साहब पर स्थित ईदगाह के मेले में भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। समूह के साथ तख्त ताजिये लेकर आए तो वही लोगों ने मेले में लगी विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर मनपसंद पकवान और अन्य सामान खरीदे। दूसरी ओर मेले में सजे मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर कॉस्मेटिक ज्वैलरी की खरीदारी की। साथ ही मेले में जगह जगह लगाए गए बड़े झूलों पर बच्चों समेत बड़ों ने मनोरंजन किया। नगर में परंपरागत व चिन्हित मार्गो से ताजियों का जुलूस निकाला गया जिसको मद्देनज़र रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

