विद्यालय में अध्यापकों व विद्यार्थियों ने पौधा रोपण किया बच्चों को पौधारोपण का महत्व भी समझाया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान। नगर के प्राथमिक विद्यालय पट्टी यकीन मोहम्मद व बालक प्राथमिक विद्यालय काजी मोहल्ला में अध्यापकों व विद्यार्थियों ने शनिवार को विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक मलका तरन्नुम ने बताया कि इस अवसर पौधारोपण के साथ-साथ बच्चों को पौधारोपण का महत्व भी समझाया गया। पेड़ एक देश की बहुमूल्य संपदा होते हैं, जहां पर पेड़ अधिक मात्रा में होते हैं। वहां की जलवायु स्वच्छ होती है। विद्यालय की ही अध्यापिका मंजू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व है तब तक ही मानव सभ्यता का अस्तित्व है। इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी। इस दौरान आतिया रूही, अंजुम, ओमपाल, गुड्डू , नसीम अहमद, फरीद आदि मौजूद थे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

