एक पेड़ माँ के नाम ” पौधारोपण एवं संरक्षण संकल्प अभियान

जहांगीराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बाराबंकी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

बाराबंकी। एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण एवं संरक्षण संकल्प अभियान के तहत आज दिनांक 20 जुलाई 2024 जहांगीराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बाराबंकी में को पौधरोपण और पौध संरक्षण संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में संस्थान डायरेक्टर संदीप सिंह मेजर जनरल (रिटायर्ड) समेत शिक्षक शिक्षिकाओं कर्मचारी और विद्यार्थियों ने परिसर आम सागौन नीम आदि के पौधे रोपित किये। पौधरोपण के उपरांत डायरेक्टर संदीप सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन ज़रूरी है पेड़ पौधे ही हमारी ऑक्सीजन के स्रोत है मानव जीवन के लिए पेड़ लगाना और उसका संरक्षण आवश्यक है। प्रिंसिपल इंजीनियर नूरुल इस्लाम ने जलवायु परिवर्तन बढ़ती गर्मी बाढ़ सूखा आदि की बढ़ी हुई समस्या पर चर्चा की और पौधरोपण को जन अभियान बनाने की अपील की।प्रशासनिक अधिकारी अब्दुल नावेद ने कहा कि आज के युवा अलग अलग परंपरा का निर्वहन करते रहते है लेकिन वातावरण को हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण नहीं करते उनको हर वर्ष कम से कम एक पौधा ज़रूर लगाना चाहिए।
इस अवसर अब्दुल नावेद ने संस्थान के सभी उपस्थित शिक्षक शिक्षकाओं कर्मचारियों और विद्यार्थोयों का आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!