बिसौली में एसडीएम ने तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी, और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों से संबंधित 45 शिकायतों में 6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
सोमवार को उप जिलाधिकारी ने तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का पारदर्शिता के साथ समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कस्बा सैदापुर निवासी तस्लीम खान पुत्र हैदर अली ने शिकायती पत्र देकर ग्राम बगरैन में स्थित भूमि पर सैदपुर के ही लोगों द्वारा कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है। बिसौली निवासी ममतेश रानी पत्नी गिरजानंदन का आरोप है कि निर्भय कुमार पुत्र त्रिभुवन नाथ निवासी बिसौली ने पिंदारा रकवे में स्थित भूमि में चकमार्ग को जोत कर धान की फसल लगा दी है। चकमार्ग खुलवाकर उक्त के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है। गांव भूड़ बिसौली के दानिश खान पुत्र इसरार खान एवं ग्राम सर्वा के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायती पत्र देकर विद्युत व्यवस्था सही करने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके फैसले सूख रही हैं। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, सृजन यादव, ईओ अनूप राय, वन क्षेत्राधिकारी मनोज यादव, एसडीओ विद्युत रामगोपाल राठौर आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

