ग्रामीणांे ने पुलिस पर किया पुष्प वर्षा
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बड्डूपुर, बाराबंकी। देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर इक्कीस दिन के लॉक डाउन में कुर्सी प्रभारी निरिक्षक शाशि कान्त यादव अपनी पूरी टीम के साथ गरीब निर्धन लोगों को गाँव गाँव जाकर भोजन खिलाया और उनकी हर सम्भव मदद् की लोगों ने भोजन करके पुलिस का धन्यवाद दिया। इसी क्रम में भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में मंगलवार को कस्बा टिकैत गंज में पैदल मार्च कर रहे कुर्सी थाना प्रभारी निरिक्षक शशिकांत यादव,चैकी प्रभारी विजय सिंह,अपने समस्त दल बल के साथ टिकैतगंज में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान ग्राम वासियों ने अपने अपने घर के ऊपर से पुष्प वर्षा की और भारत माता की जय का भी उद्घोष किया। पैदल मार्च कर रहे पुलिस प्रशासन की टीम को पुष्प वर्षा के साथ साथ ठाकुर द्वारा के पास उनका तिलक कर उनकी मंगल कामना भी की। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा की तरफ से किया गया। जिसमे संगठन के अध्यक्ष अनुज सम्राट, श्रीश रावत, विशाल सिंह, प्रदीप रावत, राहुल मौर्य, सुनील विश्वकर्मा, सनी निगम, कुलदीप गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, मुनुवा महराज, वकार सिद्दीकी आकाश राठौर अमन कुमार, फुरकान आदि सहित ग्रामवासी भी मौजूद रहे।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

