10 दिन पूर्व घर से बाजार जाने की बात कह कर निकला युवक अभी तक घर नहीं पहुंचा पुलिस को दी तहरीर

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान : 10 दिन पूर्व घर से बाजार जाने की बात कह कर निकला युवक अभी तक घर नहीं पहुंचा है परिजनों में किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर कोहराम मचा हुआ है लापता युवक की मां ने पुलिस को गुमशुदगी के दूसरे दिन ही पत्र देकर अपने पुत्र की खोजबीन कराए जाने की मांग की थी लापता युवक की मां का कहना है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है
घटना 18 जुलाई समय करीब शाम 4:00 बजे कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैफुल्लागंज की है मोहल्ला निवासी अंसरी पत्नी जफर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है उसका पुत्र आरिफ 34 वर्ष घर से बाजार जाने की बात कह कर गया था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा उसके बाद तमाम रिश्तेदारों में उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई उसका सुराग नहीं ले सका परिजनो में किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर कोहराम मचा हुआ है अंसरी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र को खोजबीन करने की मांग की है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!