स्कूल पढ़ने गया छात्र लापता परिवार में मचा कोहराम पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराया अपराध पंजीकृत

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टिकोली मैं विमल कुमार पुत्र जसवंत का 12 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार कक्षा 8 में स्कूल पढ़ने के लिए 10:00 बजे के लगभग घर से निकला था जो देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई परिजनों ने रिश्तेदारों एवं परिचितों से उसके बारे में जानकारी हासिल की उसका कोई पता नहीं लगा जिससे परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
पिता विमल कुमार ने पुत्र सुमित कुमार के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर उसके साथ किसी बड़े हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए थाना फैजगंज बेहटा में धारा भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 137(2) मैं अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!