समाजसेवी ने जरुरतमंदो को वितरित किया भोजन पैकेट

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। समाजसेवी विजय सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित किया। श्री सिंह ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट व फल वितरित किए। इसके साथ श्री सिंह के सहयोगियो ने कोरोना जैसी महामारी में दिन-रात मेहनत करने वाले समाज के सुरक्षा में लगे कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था कर उनके लिए समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री सिंह द्वारा लोगों से अपील की गई कि सोशल डिस्टेंस का पालन करे व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ृसरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए जिससे हम सभी मिलकर भारत में फैली इस भीषण महामारी पर विजय प्राप्त कर सके। इस मौके पे मुख्य रूप से रितेश सिंह दुर्गेश पांडे, आंशु श्रीवास्तव, अमित आदि शामिल रहे।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!