पुलिस पर फूलो की बारिश कर बढ़ाया उत्साह

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। लॉक डाउन के दौरान दिन-रात पुलिस के द्वारा की जा रही मेहनत के चलते नागरिकों ने जहाँगीरबाद पुलिस पर पुष्प वर्षा कर व फूलमालाएं पहनाकर पुलिसकर्मियो का सम्मान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से लॉक डाउन का पूर्णतः पालन करने की अपील की। इलाके के कस्बा सदरुद्दीनपुर स्थित संसार आरओ वाटर सप्लायर के प्रबंधक राम गोपाल निगम, अफरोज आलम, हरिशंकर नाग, औसाफ अंसारी, निर्मल गुप्ता, डॉक्टर चैहान सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर जोर दार स्वागत किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा की लोग जितना अच्छा सहयोग करेंगे उतनी जल्दी चीनी वायरस हारेगा। इसलिए सबसे निवेदन है कि पूरा सहयोग करे घरो में रहे सुरक्षित रहे। सीनियर सब इंस्पेक्टर दिनेश यादव,सब इंस्पेक्टर सूरज पाल सिंह, सब इंस्पेक्टर नवरंग सोनकर, सब इंस्पेक्टर सुग्रीव यादव सहित पूरा पुलिस स्टाप मौजूद रहा।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!