इंसानियत अभी भी जिंदा है जिसके मिसाल बने डॉक्टर राजीव सिंह व विकास अधिकारी मनीष कुमार सिंह

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी  टिकैत नगर भेलसर रोड पर रेवडा के पास कुछ देर पहले साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच भिड़त में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था खून से लथपथ वही पड़ा था वहा पर इकट्ठा लोग घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने या मदद करने की बजाय फोटो खीच रहे थे रोड से निकल रहे सी एच सी टिकैत नगर में नियुक्त डॉक्टर राजीव सिंह और पूरेडलई ब्लॉक में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार सिंह भीड़ देखकर वहा रुके। घायल की अवस्था देखते हुए एंबुलेंस का इंतजार न करकर तुरंत उसे अपनी निजी गाड़ी से सी एच सी टिकैत नगर पहुंचाया। करीब आधे घंटे तक मनीष सिंह अस्पताल में रुके रहेअस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाने साथ में ले गए एवं पीड़ित का अभी भी स्वास्थ्य केंद्र टिकैत नगर में उपचार चल रहा है।

Don`t copy text!