राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

रामसनेही घाट बाराबंकी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ बाराबंकी के जिला अध्यक्ष रामप्रताप सिंह जिला महामंत्री डॉक्टर रईस खान ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग पाठक और अलकेशअवस्थी के साथ साथ मंडल अध्यक्ष डा ज्ञानेंद्र भारती आदि संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जा कर माननीय सतीश चंद्र शर्मा राज्य मंत्री उत्तरप्रदेश को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा संगठन की तरफ से माननीय राज्यमंत्री जी को मुख्यमंत्री जी के हेतु पन्द्रह सूत्रीय ज्ञापन दिया गया । गैर जनपद स्थानांतरण नीति और समान कार्य समान वेतन(पे मैट्रिक) आदि विभिन्न मांगे समलित है । अपनी विभन्न मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी 26/07/24 से आंदोलनरत है यदि समय से पहले मांगें नहीं मानी गई तो 7 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश के संविदा कर्मचारी संघ मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ का घेराव करेंगे अपनी जायज मांगों के लिए आखरी सांस तक लड़ाई लड़ेंगे,,

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!