पति ने अपनी दायित्व का निर्वहन किया बंद हक मांगने पर करता है मारपीट विवाहिता भूखे रहने को हुई मजबूर पीड़िता ने पति के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं थाना कस्बा उझानी के मोहल्ला नारायणगंज निवासिनी अन्नु देवड़ा पत्नी भानु देवड़ा ने पति के विरुद्ध अपने दायित्व से पलटने तथा उसकी संपत्ति को हड़पने के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली उझानी में आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसके पति भानु देवड़ा पुत्र देवी सिंह देवड़ा ने उसके मायके का जेवर तथा उसके पास रखी हुई ₹60000 की नगदी जबरदस्ती छीन कर रख ली है तथा मांगे जाने पर मारपीट करता है वह कई बार उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी कर चुका है उसने अपने दायित्वों का निर्वहन भी बंद कर दिया है जिसके कारण वह भूखे मरने की नौबत पर आ गई है पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध भारतीय न्यायिक संविधान की धारा 85, 115,(2) 109 में मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच उप निरीक्षक दुर्गेश शर्मा को सौंप गई है।

Don`t copy text!