भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फिल्म “पंचायत आंगन की” की शूटिंग का शुभारंभ किया
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। महिलाओ के सामाजिक उत्थान पर आधारित बन रही भोजपुरी फिल्म पंचायत आँगन का शुभारम्भ सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व सांसद एव् फिल्म मे अभिनेता का किरदार निभाने दिनेश लाल निरुहवा सहित भोजपुरी के सुपरस्टार व अभिनेत्री मौजूद है
सुमन टॉकीज के बैनर तले हिंदी फिल्म “पंचायत आंगन की” शूटिंग सोमवार को क्षेत्र के किन्हौली गांव में प्रारंभ की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, खाद्य एव रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, फिल्म अभिनेता पूर्व सांसद दिनेश लाल निरुहवा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य तथा फिल्म के कलाकारों की उपस्थिति में भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर एव फीता काटकर शुभारम्भ किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं फिल्म प्रोड्यूसर विनय कुमार द्वारा पंचायत आँगन मे महिलाओ के उत्थान एव सम्मान पर विशेष ध्यान दिया है हमारी सरकार फिल्म निर्माण पर पूर्ण सहयोग देगी।
प्रोड्यूसर विनय कुमार ने बताया कि फिल्माकन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की, महिला सुरक्षा एव सम्मान की बात पर आधारित है महिलाओ का सम्मान जब तक घर से शुरु नही होगा तब तक महिलाओ को सम्मान नही मिल पायेगा। फिल्म गुड़ टच बैड टच को दर्शाया गया है। फिल्म पुरी तरह से पारदर्शित है जिसे पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है।
फिल्म डायरेक्टर आलोक सिंह ने बताया जनपद के विभिन्न स्थानों पर पूरे अगस्त माह तक शूटिंग चलेगी। फिल्म “पंचायत आंगन की” में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री खुशी सिंह व मैत्री बावा मुख्य भूमिका में है। भोजपुरी कॉमेडियन मनोज सिंह टाइगर, सुशील सिंह, राहुल सिंह चंदेल भी अहम भूमिका में रहेंगे। कैमरामैन फिरोज खान इस पूरी फिल्म को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य करेंगे। फिल्म की शूटिंग में मुख्य रूप से क्रिएटिव प्रोड्यूसर प्रिवेंद्र सिंह “पिंकुल” एवं अभिनेता देवेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू” ने हिस्सा लिया। सोमवार को फ़िल्म की शूटिंग देखने के लिए आसपास गांवो की भारी भीड़ रही। सोमवार को अमृत सरोवर पर फिल्म की शूटिंग की गयी।
उद्घाटन के मौक़े पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, राजकुमार सोनी, भुल्लन वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह, राहुल सिंह, शरद कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, राजा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

