फर्राटा पंखे मे उतरे करंट की चपेट मे आने से 35 वर्षीय युवक की सीएचसी बड़ागांव मे इलाज के दौरान मृत्यु
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। फर्राटा पंखे उतरे करंट की चपेट मे आने से दहेजिया निवासी एक 35 वर्षीय युवक की सीएचसी बड़ागांव मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी मृतक घर का इकलौता था मौत की सूचना पाते ही गांव मे कोहराम मे कोहराम मच गया पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
सोमवार की दोपहर दहेजिया निवासी 35 वर्षीय किसान अमन वर्मा पुत्र शिवविशाल खेत मे खाद डालकर आया और फर्राटा पंखा लगाकर जैसे ही पंखे को अपनी ओर मोडा तभी पंखे मे उतरे करंट मे अमन वर्मा चिपक गया परिजनों को जानकारी होते ही गंभीर रूप से करंट से झूलसे युवक को सीएचसी बड़ागांव ले गये इलाज के दौरान अमन वर्मा की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अमन वर्मा माता पिता का इकलौता बेटा था। जिसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी तथा अभी कोई संतान नही हुई थी।
( टूट गयी बुढ़ापे की लाठी में )
मृतक अमन वर्मा अपने माँ बाप का इकलौता था करीब एक दशक पूर्व माँ की मौत के बाद खाना बनाने से लेकर पिता की सेवा करने की सारी जिम्मेदारी अमन वर्मा करता था दो वर्ष पूर्व अमन की शादी होने के बाद घर मे खुशिया आयी और खाना बनाने की जिम्मेदारी बहू पर आ गयी लेकिन अपने 72 वर्षीय वृद्ध पिता की सेवा के साथ खेती किसानी का काम करता था लेकिन ईश्वर को यही मंजूर था कि अमन वर्मा की आकस्मिक मौत हो गयी। पुत्र की मौत से पिता शिवविशाल वर्मा की बुढ़ी आँखों से आंसु नही निकल पर रहे है बस यही कहता है कि इस बुढ़ापे मे मेरा कौन साथ देगा। वही दो वर्ष पूर्व लाल जोड़े मे दुल्हन बन कर आयी सबिता वर्मा पति की आकस्मिक मौत से रो रो कर बुरा हाल है।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

