कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते,

मुकीम अहमद अंसारी

आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ, कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते

बिसौली। नगर के आनंद क्लिनिक पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें अपने दोस्तों का आभार व्यक्त करने के साथ फ्रेंडशिप को सेलिब्रेट किया गया। डॉ गुंजन वार्ष्णेय ने अपने विचार इस तरह व्यक्त किए कि दोस्ती दुनिया का सबसे प्यारा और मजबूत रिश्ता है, जिसे हम खुद बनाते हैं। दोस्त तनाव और डिप्रेशन से उबरने में मदद करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार आईएम खान ने अपने विचार यूं व्यक्त किए जिंदगी में एक अच्छे दोस्त का साथ मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के साथ व्यक्तिगत विकास के लिए भी बहुत जरूरी होता है। चंद्रपाल शर्मा ने बताया हर किसी की जिंदगी में दोस्त अहम भूमिका निभाते हैं। दोस्तों के बिना जिंदगी फीकी सी लगती है। इस अवसर पर अंशुल गुप्ता, डा. प्रशांत सक्सेना, जगदीश पाल, नीरज कोली, नवल दुवे, अरुण शर्मा, देव वार्ष्णेय, एस के मिश्रा आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!