पुलिस की कार्यवाही कोरोना से भी भारी, कोरोना से ज़्यादा पुलिस के हाथों मारे गए लोग

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

नाइजीरिया में कोरोना के कारण 12 लोग जान गंवा बैठे जबकि पुलिस ने लाक डाउन लागू कराने में 18 लोगों की जान लेली।
नाइजीरिया में लाक डाउन लागू कराने के दौरान 18 लोग मारे गए।  अफ़्रीकी देश नाइजीरिया के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बताया है कि देश में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लाक डाउन को लागू कराने में 18 लोग मारे गए हैं।  हालांकि नाइजीरिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या अभी 12 है।
नाइजीरिया के मानवाधिकार आयोग के अनुसार देश के सुरक्षाबलों ने कोरोना की रोकथाम के उद्देश्य से लाक डाउन को लागू कराने में उससे कहीं अधिक लोगों की जान ले ली जितनी कोरोना ने भी नहीं ली है।  नाइजीरिया में लाक डाउन लागू करने के उद्देश्य से इस देश के विभिन्न राज्यों में सुरक्षाबलों और सेना को तैनात किया गया है।  यह सुरक्षाबल लाक डाउन को लागू करने के लिए बल का प्रयोग कर रहे हैं जिसके कारण हिंसक झड़पें हुई हैं।  नाइजीरिया के मानवाधिकार आयोग के अनुसार देश की राजधानी अबूजा और अन्य प्रांतों में लाक डाउन लागू कराने के संबन्ध में इस आयोग को पुलिस की 105 शिकायतें मिली हैं।
उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 407 है जिसमें से 12 लोग कोरोना के कारण मारे गए हैं।  वहीं पुलिस की ओर से लाक डाउन लागू कराए जाने के दौरान पुलिस के हाथों 18 लोग मारे गए।

Don`t copy text!