यमन पर सऊदी अरब के हवाई हमले, हमलावरों को करारा जवाब देने पर यमनी सेना का बल

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

सऊदी अरब की ओर कथित संघर्ष विराम लागू किए जाने को एक हफ़्ता हो चुका है और इस दौरान शुक्रवार को फिर सऊदी युद्धक विमानों ने यमन पर हमले किए।
अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने शुक्रवार को पूर्वोत्तरी यमन के अलजौफ़ व मआरिब प्रांतों पर बमबारी की। सऊदी युद्धक विमानों ने मआरिब पर 8 बार और अलजौफ़ पर 9 बार बमबारी की। यमन के कई अन्य क्षेत्रों पर भी सऊदी अरब व उसके घटकों ने बमबारी की।

इस बीच यमनी सेना के प्रवक्ता ने बल देकर कहा है कि हमलावर सऊदी अरब के मुक़ाबले में यमन और यमनी जनता की रक्षा के लिए उचित उपाय किए जा रहे हैं। यहया सरी ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने पिछले गुरुवार से लेकर आज शुक्रवार तक यमन के विभिन्न इलाक़ों पर 230 बार हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमले, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठजोड़ के प्रवक्ता तुर्की अलमालेकी द्वारा गुरुवार से यमन में संघर्ष विराम की घोषणा किए जाने के बाद हुए हैं। अलमालेकी ने कहा था कि यह संघर्ष विराम दो हफ़्ते का है और उसके बाद भी इसकी समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।

Don`t copy text!