पुत्री का हाथ मांगने पहुंचा परिवार पुत्री की मां ने हाथ देने से किया इनकार तो प्रेमी प्रेमिका को लेकर रात में हो गया फरार

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

पीड़ित की मां ने मामले की प्रेमी सहित 6 लोगों के विरुद्ध कराई नाम जद रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। थाना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कोतवाली क्षेत्र के ही मोहल्ला नई सराय निवासी अनस नाम के लड़के के नाना मामू मौसी उसकी मां मेरी 18 वर्षीय पुत्री के रिश्ते के लिए हाथ मांगने आए थे मैंने अपनी पुत्री का रिश्ता किसी दूसरी जगह तय कर दिया था यह हवाला देते हुए मैंने शादी करने से इनकार कर दिया जब अगले दिन पूरा परिवार सो रहा था। की रात में किसी भी समय अनस उपरोक्त परिजनों के सहयोग से मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया जब प्रार्थनी की आंख खुली तो उसकी पुत्री बिस्तर पर नहीं थी उसे इधर-उधर तलाश किया परंतु वह नहीं मिली। पीड़ित मां के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने प्रेमी अनस के नाना मामू मौसी और मां के विरुद्ध मामले की भारतीय न्यायिक संविधान की धारा 87 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!