विधवा ने बच्चे को दिया जन्म मकान पर कब्जा करने के उद्देश्य से वृद्ध सास के साथ की मारपीट गाली गलौज वृद्ध सास ने विधवा के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं । जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के एक ग्राम में पति की मृत्यु के उपरांत घर में रह रही विधवा ने एक बच्चे को जन्म दिया जब उसकी सास ने घर खाली करने को कहा तो उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दे डाली। वृद्ध सास ने तथाकथित पुत्रवधू के साथ मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित वृद्धा ने बताया कि उसके पुत्र की मृत्यु हो गई थी उसकी शादी के उपरांत उसकी पुत्रवधू घर में रह रही थी इसी दौरान उसके गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध हो गए अवैध संबंधों के चलते उसने एक पुत्र को जन्म दिया जो उसके पास है तथाकथित पुत्रवधू संपत्ति हड़पने के उद्देश्य जबरन मेरे घर में रह रही है जब में विरोध करती हूं तो वह मेरे साथ अक्सर मारपीट करती रहती है बीती शाम भी उपरोक्त तथाकथित पुत्रवधू मेरे साथ लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा धमकी दी कि अगर ज्यादा कुछ किया तो तुझे जान से मार दूंगी वृद्ध पीड़िता नेआरोपी तथाकथित पुत्रवधू के विरुद्ध मामले की संगीन धारा 115. 352. 351(2) मैं रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वृद्ध पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर भेजा है ।तथा आरोपी महिला की तलाश प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

