एक माह से गांव की बिजली नहीं आने से गुस्साए है ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। एक माह से गांव की बिजली नहीं आने से गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि वहां पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। जो लोड अधिक होने के कारण आए दिन फुक जाता है। इसकी ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला तहसील क्षेत्र के गांव रहड़िया का है जहां बीते एक महीने से ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से बिजली नहीं आ रही है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया गया है। एक बार ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया लेकिन 2 घंटे बाद ही फिर फुंक गया। उसके बाद से गांव में बिजली नहीं आई है। तहसील समाधान दिवस में एसडीएम कल्पना जायसवाल ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर नंदकिशोर, नेपाल, देवेंद्र मोर्य, हेमराज, रामेश्वर, रजनीश, रामसेवक, अमरीश, गंगा प्रसाद, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र, जयप्रकाश, हीरालाल, केशव देव आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

