तहसील समाधान दिवस में कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से एसडीएम नाराज स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। तहसील समाधान दिवस में कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से एसडीएम कल्पना जायसवाल भड़क गई उन्होंने नदारत अधिकारियों की सूची बनाकर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आमजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचता है ऐसे में उनका निस्तारण विभाग के अधिकारियों की प्राथमिकता में होना चाहिए।

शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में ग्राम भटपुरा निवासी रामाओतार पाठक पुत्र सेवाराम का आरोप है कि गांव के ही प्रभावशाली लोगों ने वर्षों पुराना तालाब पाटकर बाउंड्री बना ली है। जिस कारण कन्या पाठशाला एवं प्राइमरी स्कूल के बच्चों को गंदगी में से होकर निकलना पड़ता है। ग्राम संग्रामपुर निवासी नफ़ीसुल हसन पुत्र माजिद का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल उन्हें जमीन के नाम पर डरा धमका कर 25 हजार रुपए ले गया है। उक्त के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने हाईवे किनारे पीडब्ल्यूडी की सड़कों के किनारे झाड़ियां उगी होने की शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, एन.टी. सृजन यादव, फॉरेस्ट ऑफीसर मनोज कुमार, बीईओ राजेंद्र प्रसाद, जेई सुनील कुमार वर्मा, एसडीओ रामगोपाल राठौर आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

