उचित दर विक्रेता की दुकान पर राशन लेने गई महिला को विक्रेता प्रतिनिधि ने अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की दी धमकी

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

शिकायत करने गए पति को भी विक्रेता प्रतिनिधि ने मारपीट कर किया जख्मी पीड़ित ने विक्रेता प्रतिनिधि के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज


बदायूं जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम निजामपुर पश्तौर निवासी रसूल अहमद पुत्र सल्लन की माता इंवरी बेगम ग्राम की उचित दर विक्रेता परवीन पत्नी सालिम की दुकान पर राशन लेने गई थी जहां उचित दर विक्रेता के राशन वितरण का कार्य सालिम पुत्र साबिर करता है सालिम ने इंवरी बेगम के साथ गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया तथा राशन देने से इनकार कर दिया जिस पर रसूल अहमद सालिम की शिकायत करने के लिए उचित दर विक्रेता परवीन के घर गए जिस पर सालिम पुत्र साबिर ने रसूल अहमद के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज की एवं मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पीड़ित रसूल अहमद ने उचित दर विक्रेता प्रतिनिधि सालिम के विरुद्ध मामले की धारा 115 /2 ,352, 351/2 मैं रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!