करणी सेना ने दर्ज कराया विरोध, कहा – झूठे मुकदमों से नहीं दबेंगे
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं : जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग में दिनांक 14.08.2024 को दर्ज हुए मुकदमा संख्या 217/24 को लेकर क्षत्रिय समाज में आक्रोश व्याप्त है। करणी सेना का आरोप है कि यह मुकदमा पूरी तरह से गलत तथ्यों पर आधारित है और इसे पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पुत्री कीर्ति कश्यप ने राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित होकर पंजीकृत कराया है।

करणी सेना के अनुसार, मुकदमा पंजीकृत करने का उद्देश्य समाज के सम्मानित व्यक्तियों को बदनाम करना और उन्हें दबाने का प्रयास करना है। कीर्ति कश्यप के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि उनके साथी अराजक तत्वों ने ग्राम सैजनी के वीरेश, धनपाल (पुत्रगण ऋषिपाल), सोनू, आशीष, राजा (पुत्रगण बब्लू ठाकुर), अनुज, निलिन (पुत्र ओमी), अभय प्रताप उर्फ कल्लू (पुत्र राकेश सिंह), विन्दू (पुत्र पृथ्वीराज), मोनू (पुत्र मुन्ने), निक्की, विक्की, शानि (पुत्रगण यशपाल), केशव उर्फ मिचलू (पुत्र राजेश सिंह), अनमोल, और मोनू (पुत्रगण भरत पाल) आदि व्यक्तियों को घर से उठाकर, बीच चौराहे पर कानून का उल्लंघन करते हुए, सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

करणी सेना के जिलाध्यक्ष व आक्रोशित क्षत्रिय समाज ने कीर्ति कश्यप पर आरोप लगाया है कि उनके पिता, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जब पिछली लोकसभा चुनाव के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे थे, तो जनता ने उनसे क्षेत्र में विकास कार्यों और उनकी अनुपस्थिति के बारे में सवाल पूछे थे। इसके जवाब में, धर्मेंद्र कश्यप और उनकी पुत्री कीर्ति कश्यप ने मंच से अभद्र टिप्पणियाँ कीं, जिससे समाज में नाराजगी फैल गई थी। इन टिप्पणियों के कारण ही पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार देवा ने साफ कहा है कि अगर इस झूठे मुकदमे को तीन दिनों के भीतर वापस नहीं लिया गया, तो वे सभी करणी सैनिकों के साथ मिलकर इसका कड़ा विरोध करेंगे और आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस आंदोलन के लिए शासन और प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर करणी सेना जिलाध्यक्ष सुमित कुमार देवा, प्रदेश महामंत्री विकास चौहान , युवा जिलाध्यक्ष जतिन ठाकुर , ठाकुर सजल सिंह राणा अर्जुन सिंह , रंजीत, अभय उर्फ कल्लू नितिन उपाध्याय रवि ठाकुर शिवम उर्फ शालू आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

