स्वाधीनता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर लोगों ने अपार देश भक्ति का इजहार करते हुए शान से तिरंगा झंडा लहराया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। स्वाधीनता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर लोगों ने अपार देश भक्ति का इजहार करते हुए शान से तिरंगा झंडा लहराया। आजादी की सालगिरह का जोश लोगों के सिर चढ़कर बोला। विशेष कर युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर आजादी का जश्न मनाया।

गुरुवार को तहसील परिसर में एसडीएम कल्पना जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। उन्होंने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रीय गीत गया। यहां तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, जहीर आलम, सुमित सक्सेना, अतुल सक्सेना, संदीप कुमार, कुलदीप पाराशरी, हरविलास आदि मौजूद रहे। कोतवाली परिसर में सीओ सुनील कुमार ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इस मौके पर इंस्पेक्टर बृजेश सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह, एसआई नरेंद्र कुमार, रोहताश कुमार, राजीव कुमार, ओमकार त्यागी, कंप्यूटर ऑपरेटर मौ. याकूब ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका पार्क में चेयरमैन अबरार अहमद ने ध्वज फहराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को याद किया। श्री अहमद ने कहा कि यह तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान के चलते हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान ईओ अनूप राय, वरिष्ठ लिपिक मशकूर खांन, महेश शर्मा, राजीव कुमार, सभासद एड. अभीक्ष पाठक, शफीक अहमद, दीपक पाठक, अमर पाल, राजेंद्र दिवाकर, बाबू फारूकी, विकास भिल्ला, आशुतोष पाठक, कमर खान, जितेंद्र मौर्य, जितेंद्र सिंह, यशोदानंदन, विकास बाबू, मो. शफी मुल्लाजी, सनी, राजेश बाबू, अजय बाबू आदि मौजूद रहे। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर अधिशासी अभियंता पी. के. सागर ने ध्वज फहराकर शहीदों को याद किया। आर. के. इंटरनेशनल स्कूल पर वाइस चेयरमैन देव रतन वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण किया। और देश पर जान देने वाले शहीदों को नमन किया। रजिस्ट्री कार्यालय पर सब रजिस्टार रामवीर सिंह यादव ने ध्वज फहराया। इस दौरान प्रेमबाबू, सचिन सक्सेना, अनमोल सक्सेना, तेजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। ब्लूमिंग फ्लॉवर्स इंग्लिश स्कूल में प्रबंधक संतोष कुमार सक्सेना ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

