कोरोना की वैक्सीन बनते ही पूरी दुनिया को दे दी जाएः राष्ट्र संघ

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा है कि जब भी कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार हो, उसे पूरी दुनिया के लोगों को देना चाहिए।
कुछ बड़ी शक्तियों की ओर से कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने और उसे अपने एकाधिकार में रखने की कोशिश की आशंका के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव अंटोनियो गुटेरस ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखा है कि हमें कोविड-19 की वैक्सीन की तैयारी में वैश्विक गठजोड़ की ज़रूरत है और जैसे ही यह वैक्सीन तैयार हो इसे हर जगह और सभी लोगों की पहुंच में और उनकी ख़रीदारी की क्षमता के अंदर होना चाहिए।

गुटेरस ने कहा है कि कोरोना के विषय को आर्थिक लाभों से दूर रहते हुए संसार के एक सार्वजनिक हित के विषय के रूप में देखा जाना चाहिए। ज्ञात रहे कि कोविड-19 के नाम से जाना जाने वाला कोरोना वायरस सबसे पहले 19 दिसम्बर को चीन में सामने आया था और उसके बाद यह वायरस बड़ी तेज़ी से संसार के 205 देशों में फैल चुका है।

Don`t copy text!