एसडीबी पब्लिक स्कूल में कक्षा – 5 से कक्षा – 8 के छात्र – छात्रों के भाई-बहन के प्रेम प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार के उपलक्ष में बहुत-बहुत सुंदर राखियां बनाई
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में कक्षा -5 से कक्षा -8 के छात्र/छात्राओं ने भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य में बहुत-बहुत सुंदर राखियाँ बनाई। इन राखियों को बच्चों ने कलावा, लकड़ी, मोती, रंगीन धागे नग, बटन, पेपर, रेशम की डोरी आदि का प्रयोग करके बनाया। प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ पांच स्थान पर आस्था वार्ष्णेय कक्षा -7, मानवी कक्षा -5, आकाश सक्सेना कक्षा -5, आशी यादव कक्षा -7 एवं इरफ़ा मिर्ज़ा कक्षा -6 इत्यादि छात्र /छात्रा विजयी रहे। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने रक्षा बंधन के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने रक्षा बंधन के महत्व को समझाते हुए इसे अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बबेजा ने कहा की इस त्यौहार पर बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लेती हैं। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

