रामलीला ग्राउंड में लगने वाले मेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। नगर के रामलीला ग्राउंड में लगने वाले मेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदस्यों ने इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगने वाले परंपरागत मेले को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कमेटी के मंत्री अभय वर्मा ने बताया इस बार मेला 27 अगस्त से 6 सितम्बर तक लगेगा। श्री वर्मा ने बताया श्रीकृष्णा हिंडोला यात्रा 27 अगस्त मंगलवार को निकलेंगी। मेला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मेले में लगने वाली दुकानों का स्थान वितरण 21 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर पुष्पेंद्र नाथ गर्ग, नीरज कुमार साई, रामप्रकाश राम जी, श्री कृष्ण गुप्ता, अध्यक्ष चंद्रपाल हलवाई, प्रदीप कुमार गुप्ता टिल्लू, अखिलेश मिश्रा, सोनदीप मौर्य, राजकुमार मौर्य, संजीव कुमार वार्ष्णेय, ज्ञानेश वार्ष्णेय, अरुण शर्मा, पंकज वार्ष्णेय, देव मोहन पाठक आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!