मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर के वार्ड नंबर 11व 23 कब्रिस्तान से कोल्ड स्टोर दिल्ली रोड तक सड़क बनाए जाने की मांग की है
एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान। नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर के वार्ड नं 11 व 23 के गाटा संख्या 44 कब्रिस्तान चौराहे से कोल्ड स्टोर दिल्ली रोड तक रोड बनाए जाने की मांग की है नगर पालिका परिषद ने लगभग 4 साल पहले कछला (कासगंज) के ठेकेदार को 7 किलोमीटर का 28 फीट चौड़ा रोड मोहम्मद आकिल के टावर से (जाटवों के 23 नंबर वार्ड) से रोशन कोल्ड स्टोर दिल्ली रोड तक जिसमें एक पुल भी शामिल था इस रोड की नापतोल की गई थी और यह 4 साल पहले ही बनाया गया था पर आधा रोड ही बनाकर वाकी आधा रोड अधूरा छोड़ गए मोहल्ले वासियों ने मुख्यमंत्री को भेजें प्रेषित पत्र में मोहल्ला मोहद्दीनपुर से बदायूं मेरठ हाईवे को जाने वाले सड़क को नगर पालिका द्वारा बनाए जाने की मांग की है।
मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर वार्ड नं 11 व 23 के मोहल्ले वासियों ने पालिका अध्यक्ष से बाकी सड़क को बनाए जाने की मांग की है और कुछ लोगों ने ग्राम सभा व कब्रिस्तान की जगह पर बगैर बेनामें के जबरन कब्जा कर अनाधिकृत मकान निर्माण कर रहे हैं।
ओर नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से सड़क के दोनों और कब्जा कर बनाए गए मकानों को हटवाया जाए जिससे मोहल्ले से आने जाने वाले छोटे बड़े वाहनों को आने-जाने में कोई दिक्कत व परेशानी न उठानी पड़े।
प्रेषित पत्र में शिकायत करने वाले मोहल्ले वासियों में सभासद मोहम्मद इनाम, ताहिर हुसैन अंसारी, साबिर, जमीर अहमद अंसारी, परवेज, राम बहादुर शर्मा, शिवम, भगवान सिंह, अशोक कुमार, साबिर, राजू, शाकिर हुसैन, मोहम्मद इरशाद, शारिक, सुजाता, बॉबी, शादाब अली, प्रवीण कुमार, बीना, सुजाता, सुदेश, आदि लोगों ने शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर किए।
एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

