20 दिन से आधा दर्जन ग्रामों में जिओ नेटवर्क सेवा ठप होने से ग्रामीणों में रोष
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान। तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों में पिछले 20 दिन से मोबाइल नेटवर्क सेवा फेल उपभोक्ताओं में रोष
आपको बता दे तहसील क्षेत्र के ग्राम रेलई माधोपुर शुक्लापुर सिरकी दममू सुजातगंज बेला सहित आधा दर्जन ग्रामों में मोबाइल नेटवर्क बैंकिंग सेवा ठप होने से ग्रामीणों में रोष पैदा हो रहा आसपास किसी और कंपनी का टावर ना होने से भी काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
जब के 1 महीने का रिचार्ज 299 का होता है जिसमें मात्र 28 दिन मिलते हैं उसके बावजूद भी 20 दिन से टावर खराब होने के कारण लोगों का रिचार्ज भी बेफिजूल में जा रहा है इसका जिम्मेदार कौन है। रेलई माधोपुर में जिओ का टावर स्थित है जो पिछले 20 दिन से खराब होने के कारण आधा दर्जन आसपास के ग्रामों में मोबाइल नेटवर्क सेवा ठप पड़ी है जिसकी शिकायत सहसवान जिओ ऑफिस पर ग्रामीणों ने कई बार की है उसके बावजूद भी अभी तक मोबाइल नेटवर्क ठीक नहीं हुआ है जिससे आधा दर्जन ग्रामीणों में जियो नेटवर्क कम्पनी के खिलाफ रोष पैदा हो रहा है इस दौरान वसीम, विशेश शर्मा, रेहान, बृजलाल, समीर अहमद, शादक अली, मुसविवर अली, अनवर अली आदि लोग मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

