डीएम ने की 50 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें अधिकारी
निराश्रित नन्दियों को मिलेगा आश्रय, निर्माणाधीन गौशाला में हो रही व्यवस्था
बदायूँ : जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में 50 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अभियंताओं को राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन की साइट से डिब्रिस (मलबा) तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

