दुकाने के किराए को लेकर चेयरमैन के आवास पर व्यापारियों और चेयरमैन के बीच चली वार्ता चेयरमैन ने कहा व्यापारियों की सहमति से ही ₹1000 किराया किया गया है
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। नगर पालिका परिषद के द्वारा पालिका की दुकानों का किराया बड़ाए जाने के संबंध पिछले कुछ दिन से तूल पकड़ता रहा है
जिससे आज एक फिर व्यापारीगण एकत्रित होकर चैयरमेन बाबर मियां से मिले कई बार की वार्ता होने के बाद भी कोई हल नहीं निकला और पालिका द्वारा व्यापारियों के बकाया किराए को लेकर नोटिस दे दिए गए जिसको लेकर व्यापारियों में बहुत हलचल मची हुई है
इसी के चलते आज एक बार फिर सभी व्यापारीगण चैयरमैन की कोठी पर पहुंचे और उनसे वार्ता की जिसमें व्यापारियों ने एक बार फिर से बड़े हुए किराए को लेकर चैयरमैन से कहा इतना किराया बढ़ाना सही नहीं है
आप इसमें व्यापारियों को देखते हुए कुछ किराया कम करके राहत दे सकते हैं जिस पर चैयरमैन द्वारा कहा गया
नगर पालिका द्वारा किराया दो हज़ार तय किया गया था लेकिन व्यापारियों द्वारा किराए का विरोध करने पर उनके साथ वार्ता की गई जिस पर व्यापारियों की सहमति के बाद ही किराया दो हज़ार से कम करके एक हज़ार तय किया गया है जिसके बाद ही नगर पालिका द्वारा कागज़ी कार्यवाही पूर्ण करके की शासन को भेजी गई है काफी देर तक चली वार्ता के बाद सभी व्यापारीगण वापस चले गए लेकिन आपको बता दें नगर पालिका चेयरमैन द्वारा बढाए गए किराए को लेकर लिए गए इस फैसले से व्यापारी गण संतुष्ट नज़र नहीं आए।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

