क्या ईरान पर चिकित्सा और दवाओं का प्रतिबंध है? दक्षिणी कोरिया ने अमरीका की पोल खोल दी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर ने कहा है कि स्वीफ़्ट की समस्या और प्रतिबंधों के बहाने की वजह से दक्षिणी कोरिया के बैंक ने कोरोना वायरस टेस्ट किट्स की ख़रीदारी को असंभव क़रार दिया है।इस्लामी गणतंत्र ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर कियानूश जहांगीर ने दक्षिणी कोरिया से कोरोना टेस्ट किट्स की ख़रीदारी के बारे में कहा कि अमरीकी अधिकारियों की ओर से इस प्रकार के दावों की पोल खुल गयी है कि ईरान पर चिकित्सा उपकरणों और दवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है।कियानूश जहांनपूर का कहना था कि दक्षिणी कोरिया के बैंक ने सरकार तौर पर कहा है कि प्रतिबंधों की वजह से इस प्रकार की ख़रीदारी संभव नहीं है।

