सैन्य दिवस पर ईरान की सैन्य ताक़त से फिर बौखलाया अमरीका, फिर की प्रतिबंधों को बढ़ाने की मांग
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
अमरीका के विदेशमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद से ईरान के विरुद्ध हथियारों के प्रतिबंधों की समयाविध बढ़ाने की मांग की है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब के साथ अमरीका के बड़े पैमाने पर हथियारों के समझौते की अनेदखी करते हुए कहा कि इससे पहले कि पश्चिमी एशिया में हथियारों की होड़ शुरु हो, संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद, ईरान के विरुद्ध हथियारों के प्रतिबंध की समयावधि बढ़ा दे।अमरीकी विदेशमंत्री ने फ़रवरी के महीने में विदेशी मामलों की अमरीका की संसदीय कमेटी की बैठक में कहा था कि हम विश्व समुदाय से ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने की अपील करेंगे।
अमरीकी अधिकारियों ने ईरान के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से हथियारों के प्रतिबंधों को समाप्त करने पर चिंता व्यक्त करते हुए इस प्रकार की कार्यवाही को रोकने की काफ़ी कोशिश की।यह ऐसी स्थिति में है कि रूस के विदेशमंत्रालय में हथियारों के नियंत्रण के विभाग के प्रमुख विलादीमीर अरामकोफ़ का कहना है कि ईरान के विरुद्ध हथियारों के प्रतिबंध अस्थाई हैं जो अक्तूबर 2020 में समाप्त हो जाएंगे।

