इराक़ के बाद सीरिया भी अमरीकी सैनिकों के लिए सुरक्षित नहीं, जनता ने फिर खदेड़ा

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

सीरिया के पूर्वोत्तरी क्षेत्र क़ामेश्ली की जनता, अमरीका की आतंकवादी सेना के सामने डट गयी और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के क्षेत्र क़ामेश्ली के निवासियों ने सीरिया में अमरीका की ग़ैर क़ानूनी सैन्य उपस्थिति के विरुद्ध विरोध करते हुए अमरीकी सैनिकों की 4 बक्तरबंद गाड़ियों को जो तल अलख़मीस के क्षेत्र से गुज़रने का प्रयास कर रही थीं, उनके रास्ते को रोक दिया जिसके बाद अमरीका की बक्तरबंद गाड़ियां अपने अड्डों की ओर से जाने पर मजबूर हुईं।
इस रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के आतंकवादी सैनिकों के विरुद्ध क़ामेश्ली की जनता ने ऐसी हालत में प्रतिरोध किया उन्हें युद्धक विमानों का समर्थन प्राप्त था।
सीरिया के सूत्रों का कहना है कि क़ामेश्ली के निवासी अमरीकी सैनिकों की ताक में रहते हैं और जब भी वह इस क्षेत्र से गुज़रने का प्रयास करते हैं क्षेत्र के निवासी उनके रास्ते में अड़ जाते हैं

Don`t copy text!