हज़ारों इस्राईली नेतनयाहू के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए, जमकर नारेबाज़ी की

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

हज़ारों की संख्या में इस्राईलियों ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री नेतनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए सरकार गठन में विलंब और कोरोना से पैदा होने वाली ख़राब स्थिति के विरुद्ध प्रदर्शन किए।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार विदेशी मीडिया ने इस्राईल की राजधानी में होने वाले प्रदर्शन में शामिल लोगों की संख्या दसियों हज़ार बताई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदर्शनकारी तेल अवीव के अनेक स्क्वायर्ज़ पर जमा हुए और उन्होंने नेतनयाहू के विरुद्ध जमकर नारेबाज़ी की।
मीडिया का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से मांग की है कि कोरोना की वजह से लगाए गये लॉकडाउन को समाप्त करें और जो लोग इस स्थिति से अधिक प्रभावित हैं उनकी वित्तीय सहायता की जाए।
ज्ञात रहे कि इस्राईल में सरकार और मंत्रीमंडल के गठन का संकट लगभग एक साल से जारी है जबकि इस्राईल में तीन चुनाव हो चुके हैं और अभी तक सरकार गठन का संकट यथावत जारी है।

Don`t copy text!