बड़ा संकट और नाकाम नेता, कोरोना से सामने आ गई लीडरों की हक़ीक़त, कोई संकट के वजूद का इंकार करता रहा, किसी ने इसे दमन का माध्यम बना लिया!

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ मोज़ीस नेईम का मानना है कि कोरोना संकट ने दुनिया को हिलाकर रख दिया वह भी इन हालात में जब नेतृत्व का एक बड़ा संकट मौजूद है।
कोरोना वायरस से पैदा होने वाली परिस्थितियों के बहुत से नतीजे सामने आएंगे। एक नतीजा कोरोना वायरस की महामारी सामने आने के सामय परफ़ार्मेन्स के स्तर पर छोटे साबित होने वाले नेताओं के ख़िलाफ़ मज़बूत प्रतिक्रिया है।
स्पेन के एलपाइस अख़बार में अपने लेख में मोज़ीस ने लिखा कि कोरोना वायरस से उन देशों का क्या हाल होगा जो ग़रीब हैं और जहां ग़रीबी के चलते लाकडाउन में रह पाना असंभव है। अगर कोरोना की कई लहरें आ गईं तब क्या होगा? क्या दुनिया के नेता इस संकट से निपट पाने में सक्षम होंगे।
अमरीका के मशहूर डिपलोमैट हेनरी केसेंजर ने जो कहा वह बहुत महत्वपूर्ण है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस के बाद अब दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी। यदि दुनिया के नेता कोरोना से सही प्रकार न निपट सके तो पूरा दुनिया जल उठेगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

Don`t copy text!